फिल्मी खबरेंसेलेब्रिटी

जाने माने अभिनेता असरानी नहीं रहे

मुंबई – बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता और कॉमेडियन असरानी (गोवर्धन असरानी) अब हमारे बीच नहीं रहे। दिवाली के दिन सोमवार, 20 अक्टूबर को उन्होंने 84 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
असरानी पिछले पांच दिनों से मुंबई के आरोग्य निधि अस्पताल में फेफड़ों की समस्या के कारण भर्ती थे। इलाज के दौरान शाम करीब 4 बजे उनका निधन हो गया।


उनके मैनेजर बाबुभाई थीबा ने असरानी के निधन की पुष्टि करते हुए बताया कि उनकी तबीयत कई दिनों से खराब थी और डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था।


असरानी ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया और ‘शोले’ में जेलर की भूमिका से लेकर कई कॉमिडी किरदारों के ज़रिए दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी। उनके पश्चात उनकी बीवी, बहन और लाखो चहानेवाले है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button