भाग्यश्री और प्रियांशु चटर्जी पहली बार दिखेंगे साथ, ‘हम तेरे प्यार में’ में लाए हैं नॉस्टेल्जिया का टच
कृति शेट्टी की बहुप्रतीक्षित हिंदी सिनेमा डेब्यू फिल्म ‘हम तेरे प्यार में’ को लेकर जबरदस्त उत्साह के बाद, यह दिल को छू लेने वाली रोमांटिक एंटरटेनर अब और भी खास होने वाली है! रोहित शेट्टी और एवीएस स्टूडियोज द्वारा टुडिप एंटरटेनमेंट के सहयोग से प्रस्तुत, यह फिल्म कुछ हफ्ते पहले फ्लोर पर गई थी। उत्साह को और बढ़ाते हुए, मेकर्स ने अब घोषणा की है कि 90 के दशक की ब्यूटी क्वीन भाग्यश्री इस बहुप्रतीक्षित फिल्म में शामिल हो गई हैं।

भारतीय सिनेमा की celebrated अभिनेत्रियों में से एक, भाग्यश्री ‘हम तेरे प्यार में’ के साथ 90 के दशक का जादू वापस लाने के लिए तैयार हैं। अपने यादगार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री एक दिलचस्प नए अवतार में नजर आएंगी, जो अपने सिग्नेचर warmth और charm को एक ऐसे किरदार में लाएंगी जो फिल्म में एक खास आयाम जोड़ने का वादा करता है।
दिलचस्प बात यह है कि भाग्यश्री ‘तुम बिन’ फेम प्रियांशु चटर्जी के अपोजिट नजर आएंगी, जो रोमांटिक सिनेमा के दो जाने-पहचाने चेहरों को एक रोमांचक नई जोड़ी में एक साथ लाएगा।
इसके मूल में, ‘हम तेरे प्यार में’ एक रोमांटिक एंटरटेनर है, जिसका निर्देशन विधि घोडगांवकर ने किया है, जिन्होंने पिछले 17 साल रोहित शेट्टी के साथ उनके protégé के रूप में काम करते हुए बिताए हैं। इस फिल्म के साथ, विधि बड़े पर्दे पर अपना अनूठा विजन लाने के लिए तैयार हैं, जो प्यार और रिश्तों पर एक नया नजरिया पेश करेगी।
‘हम तेरे प्यार में’ का निर्माण अभिषेक एस व्यास और दीप्ति अग्रवाल ने किया है और सह-निर्माण प्रियंका चौधरी ने किया है।