फिल्मी खबरेंसेलेब्रिटी
फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर,मशहूर कॉमेडी एक्टर सतीश शाह का निधन.

मुंबई –
फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज कॉमेडी एक्टर सतीश शाह का शनिवार को निधन हो गया। 74 वर्ष की उम्र में उन्होंने मुंबई में अंतिम सांस ली।मिली जानकारी के अनुसार, सतीश शाह लंबे समय से किडनी से जुड़ी गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। किडनी फेलियर के कारण उनका निधन हुआ।

सतीश शाह का यूं चले जाना इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा नुकसान है।
उनका पार्थिव शरीर बांद्रा के कलानगर स्थित उनके निवास पर लाया जाएगा और 26 अक्टूबर को अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सतीश शाह ने अपने शानदार अभिनय और लाजवाब कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई थी।
टीवी और फिल्मों — दोनों माध्यमों में उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।