फिल्म फेस्टिवलफिल्मी खबरें

भारतीय डाक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2025 में डाक टिकट संग्रह को बढ़ावा देगा

गोवा पणजी – गोवा में आयोजित किए जा रहे 56वें भारतीय अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह (आईएफएफआई) के पहले दिन एक खास फिलैटेलिक क्षण आया, जब पणजी के कला अकादमी में हुए एक समारोह में ‘आईएफएफआई’ को समर्पित एक पर्सनलाइज़्ड माई स्टैम्प टेम्पलेट का विमोचन किया गया ।


अनोखे रूप से तैयार किए गए स्टांप को नवी मुंबई के मशहूर कैलिग्राफर अच्युत पलव ने बनाया है । उनकी खास कलाकारी ने इस स्टांप को भारत के सबसे प्रसिद्ध फिल्म समारोह के अनुरूप आकर्षक बनाया है ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री अमिताभ सिंह, मुख्य पोस्टमास्टर जनरल, महाराष्ट्र सर्किल के करकमलों से इस आकर्षक टेम्पलेट का विमोचन किया गया । अमिताभ सिंह ने “भारतीय सिनेमा” पर फिलैटेलिक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया । इस अवसर पर रमेश पाटिल, निदेशक डाक सेवाएं, गोवा क्षेत्र और अनुराग निखारे, वरिष्ठ अधीक्षक डाकघर, गोवा डिवीजन की गरिमामयी उपस्थिति रही । विमोचन कार्यक्रम और फिलैटेलिक प्रदर्शनी में कई अन्य फिलैटेलिस्ट, आईएफएफआई 2025 के प्रतिनिधि, भारतीय डाक के प्रतिनिधि, कला और फिल्म समुदाय के सदस्यों और आम जनता ने भाग लिया । इस समारोह में अपने संबोधन में श्री अमिताभ सिंह ने कला अकादमी, पणजी में प्रदर्शित “भारतीय सिनेमा” पर चित्रित 20 फ्रेम की विशेष फिलैटेलिक प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय सिनेमा की विरासत को बढ़ावा देने के लिए भारतीय डाक की निरंतर प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला ।


इस प्रदर्शनी में गोवा, कोल्हापुर, पुणे, जयपुर, चेन्नई, हरियाणा और उड़ीसा जैसे देश भर के अलग-अलग फिलैटेलिस्ट ने भाग लिया है । ‘आईएफएफआई’ पर माय स्टैम्प टेम्पलेट, कला अकादमी और पणजी के आइनॉक्स कोर्टयार्ड में बने इंडिया पोस्ट के फिलैटेलिक माय स्टैम्प काउंटर पर पर्सनलाइज़ेशन और खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
यह पहल ‘आईएफएफआई’ की कला के अलग-अलग रूपों में रचनात्मकता का आनंद लेने और मिलजुलकर काम करने की भावना को दिखाती है, साथ ही यहां आने वालों को भारत के मशहूर फिल्म समारोह का स्मृतिचिह्न भी देती है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button