
मुंबई (हर्षदा वेदपाठक) – Happy Patel: Khatarnak Jasoos ये वीर दास की डायरेक्टोरियल डेब्यू फिल्म है (को-डायरेक्टर कवि शास्त्री), आमिर खान प्रोडक्शंस की, जिसमें वीर दास क्लम्सी ब्रिटिश-इंडियन जासूस ‘हैप्पी पटेल’ बने हैं। साथ में मोना सिंह, मिथिला पालकर, शरिब हाशमी, और स्पेशल अपीयरेंस में आमिर खान और इमरान खान।

फिल्म एक एब्सर्ड, ओवर-द-टॉप स्पाई कॉमेडी है – जॉनी इंग्लिश, नेकेड गन और दिल्ली बेली के मिक्स जैसी, फुल मसाला, अब्यूस, बेलो-द-बेल्ट जोक्स, राजनीतिक ताने और नॉन-सेंसिकल ह्यूमर से भरी। A सर्टिफिकेट वाली, ब्रेन ऑफ मोड में देखने वाली फिल्म!
क्रिटिक्स रेटिंग्स (मिक्स्ड, लेकिन वीर दास की तारीफ सबसे ज्यादा)
कॉमिक चास में वीर दास की भूमिका ध्यान में रहती है जिसमें हंसी के ठहांके निकल जाते हैं सनकी किरदार और बेतुकी सिचुएशन ध्यान में रहती है । कॉमिक सीन में वीर दास का टाइमिंग बेमिसाल है। कबीर दास के बाद में ध्यान में रहने वाला किरदार है मोना सिंह का जो अपने अनोखे अंदाज में आपको आश्चर्यचकित कर देती है। मेहमान कलाकार तरीके आमिर खान और इमरान खान ध्यान में रह जाते हैं।
अंत में,अगर आपको दिल्ली बेली टाइप का डार्क, चीकी, एब्सर्ड, अन-एपोलोजेटिक ह्यूमर पसंद है, वीर दास की एनर्जी और स्टैंड-अप स्टाइल – तो थिएटर में जाकर हंसते-हंसते मजा आएगा! लेकिन अगर सॉलिड प्लॉट, सबटल कॉमेडी या फैमिली एंटरटेनर चाहिए, तो शायद मिस कर सकते हो।
फिल्म को ए सर्टिफिकेट दिया गया है जिसके चलते बहुत सारा ऑडियंस इस फिल्म को देखने से दूर रहेगा । जिसका खामियाजा शायद फिल्म कर्ताओं को बॉक्स ऑफिस के जरिए भुगतना पड़ेगा ।