फिल्मी खबरें

खोसला का घोसला 2 में दिव्या खोसला की एंट्री, कल्ट क्लासिक की थिएटर्स में वापसी तय

खोसला फैमिली वापस आ रही है और इस बार उनके घर में एक नए सदस्य की भी एंट्री हो रही है। दिव्या खोसला आधिकारिक तौर पर खोसला का घोसला 2 की कास्ट का हिस्सा बन गई हैं। ये बहुप्रतीक्षित फिल्म प्यारे कल्ट क्लासिक का सीक्वल है।

हाल ही में इंटेंस थ्रिलर ‘सवी’ से लेकर कॉमेडी एंटरटेनर ‘एक चतुर नार’ तक में अपनी दमदार परफॉर्मेंस देने के बाद, दिव्या अब ‘खोसला का घोसला 2’ की दुनिया में अपना सिग्नेचर चार्म और ताज़ा एनर्जी लेकर आएंगी। फिल्म की शानदार कास्ट में ये एक रोमांचक नया जुड़ाव है।

created by photogrid

‘सवी’ 15 देशों में Netflix पर नंबर 1 पर पहुंचकर हेडलाइन्स में रही थी। ये अभिनेत्री के लिए एक बड़ा ग्लोबल माइलस्टोन था। हाल ही में ‘एक चतुर नार’ में उनके कॉमिक टाइमिंग और स्क्रीन प्रेजेंस की दर्शकों ने खूब तारीफ की। इसी रिस्पॉन्स के चलते दिव्या IMDb की पॉपुलैरिटी चार्ट में भी नंबर 1 पर पहुंच गईं, जो दर्शकों से उनके मौजूदा मजबूत कनेक्शन को दिखाता है।

T-Series Films और Tandav Films द्वारा निर्मित खोसला का घोसला 2 में आइकॉनिक खोसला फैमिली फिर से एक साथ आएगी। इस बार भी कहानी में वही विट, गर्मजोशी और वो खास खोसलापन होगा जिसने पहली फिल्म को फैंस का फेवरेट बनाया था।

सीक्वल में अनुपम खेर, बोमन ईरानी, रणवीर शौरी, पार्वीन डब्बास, तारा शर्मा और किरण जुनेजा जैसी ओरिजिनल कास्ट वापस लौट रही है। साथ ही दिव्या खोसला के अलावा रवि किशन, निशांत वर्मा, कंगन बरुआ नांगिया और दानिश इकबाल जैसे नए चेहरे भी जुड़े हैं, जो खोसला की दुनिया में एक नया रंग भरेंगे।

फ्रेंचाइजी में नई कास्ट के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर सविता हिरेमठ ने कहा,
“इस बार खोसला के घर में नए मेहमान आए हैं – दिव्या खोसला और रवि किशन जी। टीम के तौर पर दोनों ने हमें वाकई सरप्राइज किया है और मुझे यकीन है ये आप सभी को भी खूब एंटरटेन करेंगे। हाल के समय में दिव्या खोसला और रवि किशन ने अलग-अलग जॉनर की फिल्मों में जिस तरह का काम किया है, उससे मैं काफी प्रभावित हूं। धुरंधर के मशहूर दाऊद बने दानिश इकबाल समेत इस नई टीम का हिस्सा बनना हमारे लिए गर्व की बात है। हम फिल्म में नए युवा चेहरों को लेकर एक्साइटेड हैं और पब्लिक के रिएक्शन का इंतज़ार कर रहे हैं।”

ओरिजिनल कल्ट क्लासिक की विरासत को आगे बढ़ाते हुए, ‘खोसला का घोसला 2’ फैमिली के नए ड्रामे, हंसी के तड़के और दिल को छू लेने वाले पलों का वादा करता है। पसंदीदा खोसला फैमिली एक नए चैप्टर के साथ सरप्राइजेस लेकर वापस आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button