सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का नया शो ‘वशिकरणम्’
मार्च 2026, मुंबई : सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न अपने बहुप्रतीक्षित शो वशीकरणम् की घोषणा करता है, जो 16 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है।

‘वशिकरणम्’ का पहला टीज़र आते ही दर्शकों में जिज्ञासा की लहर दौड़ गई है। यह टीज़र एक सिहरन पैदा करने वाली झलक दिखाता है, जो दर्शकों को एक नए रहस्यमयी संसार में ले जाता है। शो की मुख्य किरदार सुमन का रोल निभा रही हैं स्नेहलता वसैकर—एक ऐसी महिला जिनकी मौजूदगी इतनी प्रभावशाली है कि उनके सामने कोई आवाज़ उठाने की हिम्मत नहीं करता। उनके साथ मिलिंद दास्ताने, उज्ज्वल ताठे, स्वाति भिंगाडिवे, शरद गुरव, चंदन जमदाडे और स्वेता नाइक जैसे दमदार कलाकार भी नज़र आएंगे।
इस शो का निर्माण येलकोट्टी प्रोडक्शन्स ओपीसी प्रा. लि. ने किया है और निर्देशन किया है अविनाश वाघमारे ने, जिनकी रचनात्मक सोच ने वशीकरणम् को एक रोमांचक सुपरनैचुरल थ्रिलर का रूप दिया है, जो दर्शकों को हर एपिसोड में सीट से बांधे रखेगा।
अपने किरदार के बारे में बात करते हुए स्नेहलता वसैकर ने कहा, “मैंने अलग-अलग शैलियों में कई किरदार निभाए हैं, लेकिन वशीकरणम् मेरे लिए बिल्कुल नया अनुभव रहा। मेरा किरदार सुमन बेहद परतदार, शक्तिशाली और गहराई से भरा हुआ है। इसे निभाते हुए मैंने अपने भीतर नई भावनात्मक गहराइयों को खोजा है। इस शो की खासियत यह है कि यह एक महिला के जीवन के कई रंगों को दिखाता है। मैं बेहद उत्साहित हूं कि यह सफर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर शुरू हो रहा है और गर्व है कि दूसरी बार मैं Sony सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न परिवार का हिस्सा बनी हूं।”