सीरियल

गौरव खन्ना ने COLORS के ‘खतरों के खिलाड़ी 15’ के लिए बप्पा का आशीर्वाद

‘डर का नया दौर’ में कदम रखने के लिए तैयार हो जाइए, क्योंकि COLORS ‘खतरों के खिलाड़ी’ के नए सीज़न के साथ डर और एड्रेनालिन का एक बोल्ड नया अध्याय लेकर आ रहा है, जहां हिम्मत की परिभाषा नए सिरे से लिखी जाएगी। बहादुरी को करेंसी और स्टंट्स को एपिक स्टोरीटेलिंग में बदलने के लिए मशहूर यह शो पहले से भी बड़े और बेबाक अंदाज़ में वापसी कर रहा है। साउथ अफ्रीका के केप टाउन की खूबसूरत वादियों में सेट यह सीज़न हैरान कर देने वाले विज़ुअल्स और रोंगटे खड़े कर देने वाले चैलेंजेस का वादा करता है, जो इंसानी सहनशक्ति को उसकी हद तक ले जाएंगे। इस हौसले के इम्तिहान में उतरने वाले कंटेस्टेंट्स में गौरव खन्ना भी शामिल हैं, जिन्होंने केप टाउन रवाना होने से पहले मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश से हिम्मत और शुभ शुरुआत के लिए आशीर्वाद लिया।

अपनी इस यात्रा पर बात करते हुए, गौरव खन्ना ने कहा, “मेरे लिए इस सफर की शुरुआत सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का आशीर्वाद लेकर करने से बेहतर कुछ नहीं है। जब भी मैं कुछ अहम शुरू करने वाला होता हूं, तो यहां ज़रूर आता हूं—इससे मुझे सुकून और स्पष्टता मिलती है। इस सीज़न ‘खतरों के खिलाड़ी’ में कदम रखते हुए, मैं सिर्फ स्टंट्स का सामना करने की ताकत नहीं मांग रहा, बल्कि मानसिक रूप से मज़बूत बने रहने की हिम्मत भी मांग रहा हूं। इतने लंबे समय तक अपने चाहने वालों से दूर रहना सबसे मुश्किल होगा, लेकिन बप्पा के आशीर्वाद से मैं पूरे भरोसे और दृढ़ संकल्प के साथ डर के इस नए दौर का सामना करने के लिए तैयार हूं।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button