Uncategorizedफिल्मी खबरें

यश राज फिल्म्स और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग से बनी वाली फिल्म मुपापा में दिखेंगे आयुष्मान खुराना

यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) और पोशम पा पिक्चर्स के पहले थिएट्रिकल सहयोग से बनने वाली फिल्म ‘मुपापा’ में आयुष्मान खुराना मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी इस फिल्म के निर्माता हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘सैयारा’ भारतीय सिनेमा के इतिहास की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली रोमांटिक फिल्म बनी थी। वहीं, इस फिल्म का निर्देशन भारत के प्रमुख शोरनर और निर्देशक समीर सक्सेना कर रहे हैं। वाईआरएफ के प्रवक्ता के अनुसार, ‘मुपापा’ 19 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।

पोशम पा पिक्चर्स को भारतीय मनोरंजन जगत की सबसे दूरदर्शी और प्रयोगधर्मी प्रोडक्शन कंपनियों में गिना जाता है। वाईआरएफ और पोशम पा पिक्चर्स का उद्देश्य आज के दर्शकों के लिए नए और अनूठे सिनेमाई अनुभव प्रस्तुत करना है। दोनों संस्थाएं ‘मुपापा’ से अपने थिएट्रिकल सहयोग की शुरुआत कर रही हैं।

यह साझेदारी आदित्य चोपड़ा के उस विज़न का हिस्सा है, जिसके तहत वाईआरएफ के सीईओ अक्षय विधानी स्टूडियो मॉडल को एक निर्माता के रूप में आगे बढ़ा रहे हैं। ‘सैयारा’ के बाद निर्माता के तौर पर यह अक्षय विधानी की दूसरी फिल्म होगी।

‘मुपापा’ एक अलग शैली (जॉनर-बेंडिंग) की थिएट्रिकल फिल्म है, जो दर्शकों को बड़े पर्दे पर बिल्कुल नया दृश्यात्मक अनुभव देने का वादा करती है। अपनी अलग तरह की फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले आयुष्मान खुराना इस परियोजना का नेतृत्व कर रहे हैं और यह फिल्म शुरुआत से अंत तक दर्शकों को रोमांच से बांधे रखने का दावा करती है।

पोशम पा पिक्चर्स के साझेदार समीर सक्सेना, बिस्वपति सरकार, सौरभ खन्ना और अमित गोलानी ने साथ मिलकर और व्यक्तिगत रूप से ‘काला पानी’ और ‘मामला लीगल है’ जैसी कई चर्चित और प्रशंसित परियोजनाओं पर काम किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button