फिल्मी खबरें

आलिया भट्ट का वर्क एथिक बिल्कुल अविश्वसनीय है : एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे

यश राज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ऐल्फा’ को लेकर उत्साह लगातार बढ़ता जा रहा है। अब फिल्म के एक प्रमुख क्रिएटिव सहयोगी ने उन मेहनत और समर्पण के बारे में खुलकर बात की है, जिनकी बदौलत फिल्म के महत्वाकांक्षी एक्शन सीक्वेंस पर्दे पर जीवंत हो सके हैं।

अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त एक्शन डायरेक्टर क्रेग मैक्रे, जिन्होंने दुनिया की कई बड़ी महिला एक्शन स्टार्स जैसे चार्लीज़ थेरॉन और मिला जोवोविच के साथ काम किया है, फिल्म की प्रमुख अभिनेत्रियों आलिया भट्ट और शर्वरी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। क्रेग का कहना है कि दोनों अभिनेत्रियों की तैयारी, अनुशासन और वर्क एथिक ने फिल्म के कुछ बेहद दमदार हैंड-टू-हैंड एक्शन सीक्वेंस को संभव बनाया है।

क्रेग का मानना है कि ‘अल्फा’ में दर्शकों को आलिया भट्ट का ऐसा अवतार देखने को मिलेगा जिसकी उन्होंने शायद कल्पना भी नहीं की होगी।

उन्होंने कहा, “दूसरी महिला एक्शन स्टार्स की तुलना में आलिया भट्ट को जो अलग बनाता है, वह उनकी अविश्वसनीय वर्क एथिक है। उन्होंने ‘ऐल्फा’ की तैयारी के लिए बहुत समय और बहुत मेहनत लगाई है। वह इस फिल्म के प्रति पूरी तरह समर्पित थीं और मुझे लगता है कि यही बात उनकी ऑन-स्क्रीन मौजूदगी में सबसे बड़ा फर्क पैदा करेगी।”

क्रेग ने आगे बताया कि आलिया की प्रतिबद्धता सिर्फ एक्शन ट्रेनिंग तक सीमित नहीं थी, बल्कि उन्होंने अपने किरदार को समझने और उसे आत्मसात करने के लिए भी बेहद मेहनत की।

उन्होंने कहा, “सिर्फ एक्शन की तैयारी ही नहीं, बल्कि अपने किरदार की तैयारी के लिए भी आलिया ने बहुत काम किया। वह उन कलाकारों में से हैं जो जरूरी मेहनत करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं और अक्सर अपेक्षा से कहीं ज्यादा योगदान देते हैं। वह फिल्म की जरूरतों से भी आगे जाकर काम करती हैं।”

क्रेग ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस को सफल बनाने का श्रेय आलिया और शर्वरी की शानदार टीमवर्क को भी दिया।

उन्होंने कहा, “आलिया और शर्वरी इस फिल्म के लिए बिल्कुल अविश्वसनीय थीं। इस फिल्म की तैयारी के लिए उन्होंने जो मेहनत की, शारीरिक रूप से खुद को तैयार करने, स्किल ट्रेनिंग और स्टंट ट्रेनिंग में जो समय लगाया, वह वाकई शानदार था। ऐसे कलाकार बहुत कम मिलते हैं जो आलिया और शर्वरी की तरह इतना समय और समर्पण देने के लिए तैयार हों।”

क्रेग का मानना है कि दोनों अभिनेत्रियों की तैयारी ने एक्शन डिजाइन टीम का काम काफी आसान बना दिया।

उन्होंने कहा, “एक्शन डिजाइनर्स और स्टंट टीम के लिए यह बेहद मददगार रहा क्योंकि हमारे पास ऐसे कलाकार थे जो पूरी तरह तैयार और सक्षम थे। इससे हमें फिल्म के लिए किसी भी तरह के एक्शन सीक्वेंस डिजाइन करने की आजादी मिली, क्योंकि हमें भरोसा था कि कलाकार उन्हें सफलतापूर्वक निभा पाएंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button