तेरा यार हूं मैं, से पहले, निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी ने नए कलाकारों अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा के बारे में शेयर किए अपने अनुभव
निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी की बहुप्रतीक्षित फैमिली एंटरटेनर फिल्म तेरा यार हूं मैं 24 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म का ट्रेलर अजय देवगन की फिल्म धमाल 4 के साथ जुड़ा हुआ है। तेरा यार हूं मैं से अमन इंद्र कुमार और आकांक्षा शर्मा बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।

अमन इंद्र कुमार के बारे में बात करते हुए मिलाप जावेरी ने कहा: “मैं अमन को बचपन से जानता हूं, इसलिए उसे आज का एक्टर बनते देखना बहुत शानदार रहा है। इस फिल्म से पहले भी इंदुजी मुझे उसके एक्टिंग और डांस के वीडियो भेजते थे, और मैं इस बात से प्रभावित था कि वो अपने पिता की विरासत पर निर्भर रहने के बजाय कितनी मेहनत कर रहा है। ड्रामा, इमोशन और एक्शन पर उसकी पकड़ देखकर मुझे यकीन हो गया कि उसे लॉन्च करना एक आसान फैसला था। दर्शक स्क्रीन पर उसकी निखार, प्रोफेशनलिज्म और समर्पण देखेंगे।”
आकांक्षा शर्मा के बारे में उन्होंने कहा “मैं हमेशा से मानता था कि आकांक्षा में स्टार बनने की जबरदस्त क्षमता है। अपने पहले ही ऑडिशन में उसने अमन के साथ बेझिझक केमिस्ट्री दिखाई, इमोशनल और पावरफुल परफॉर्मेंस दी, बिना ग्लिसरीन के रोई, और बेहद खूबसूरत लगी। हालांकि वो अपनी खूबसूरती और डांस के लिए जानी जाती है, लेकिन वो एक कमाल की ड्रामेटिक एक्ट्रेस भी है। मुझे सच में लगता है कि अमन और आकांक्षा दोनों का भविष्य बहुत उज्ज्वल है, और मैं उम्मीद करता हूं कि दर्शक उन्हें वो प्यार और सराहना देंगे जिसके वो हकदार हैं।”
फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर, मृणाल कुलकर्णी, नेहा खान, पूजा कटूरडे, आनंद आचार्य और दर्शन जरीवाला जैसे सितारों की शानदार कास्ट है, जो इस दिल को छू लेने वाली कहानी में अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराएंगे।
अजय मुर्डिया द्वारा प्रेजेंटेड, मुंबई फिल्म्स, BIK Productions और Enter10 Television के सहयोग से बनी इस फिल्म के निर्माता अजय मुर्डिया, बीना इंद्र कुमार और मनीष सिंघल हैं, और सह-निर्माता सुभाष काले हैं। Camera Take Films की ये प्रोडक्शन तेरा यार हूं मैं 24 जुलाई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।