फिल्मी खबरें

पति पत्नी और वो दो : ईमानदार इंसान जब हालातों में फंसता है कि कहानी है

‘पति पत्नी और वो दो’ को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म के गाने चार्ट्स पर तेजी से ऊपर चढ़ रहे हैं और जनता भी खुले दिल से इसे सराह रही हैं।हाल ही में रिलीज़ हुए टीज़र को भी शानदार प्रतिक्रिया मिली है। दर्शक पहले ही फिल्म से जुड़ चुके हैं और अब सभी की नजरें इसके ट्रेलर पर टिकी हुई हैं।

ट्रेलर के इंतज़ार के बीच, आयुष्मान खुराना ने अपने किरदार ‘प्रजापति पांडे’ के बारे में खुलकर बात की है, जिससे दर्शकों को इस दिलचस्प भूमिका की एक झलक मिलती है।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए आयुष्मान ने कहा, “मुझे प्रजापति एक ऐसा इंसान लगा जो ईमानदार है और जिसकी नीयत साफ है। लेकिन जिन परिस्थितियों में वह फंस जाता है, वो अपने आप में हास्य पैदा करती हैं। ऊपरी तौर पर लगता है कि वह बहुत मज़े में है। हालांकि, जब आप उसे एक के बाद एक मुश्किल हालातों से जूझते हुए देखते हैं, तो समझ आता है कि उसने कभी सोचा भी नहीं था कि उसकी ज़िंदगी ऐसा मोड़ लेगी। वह अपने आप में ‘जंगल का सितारा’ है, लेकिन फिल्म में तीन महिलाओं के साथ उलझना उसके लिए ऐसा हंगामा बन जाता है, जिसकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी।”

आयुष्मान खुराना के साथ इस फिल्म में सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह भी नजर आएंगी। आयुष्मान एक बार फिर एक परतदार और सहज जुड़ाव वाला किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे। ‘पति पत्नी और वो दो’ हास्य, उलझन और अप्रत्याशित मोड़ों का शानदार मेल पेश करने का वादा करती है। जैसे-जैसे ट्रेलर रिलीज़ नज़दीक आ रहा है, दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ती जा रही है, जिससे यह फिल्म इस सीजन की सबसे मनोरंजक रिलीज़ में से एक बन सकती है।

गुलशन कुमार, बी. आर. चोपड़ा और टी-सीरीज़ प्रस्तुत, टी-सीरीज़ फिल्म्स और बी. आर. स्टूडियोज़ प्रोडक्शन की ‘पति पत्नी और वो दो’, जिसका निर्देशन मुदस्सर अज़ीज़ ने किया है। फिल्म के निर्माता हैं भूषण कुमार, रेनू रवि चोपड़ा और कृष्ण कुमार, जबकि रचनात्मक निर्माता हैं जूनो चोपड़ा। इस मनोरंजक फिल्म को 15 मई 2026 को बड़े पर्दे पर देखने के लिए तैयार हो जाइए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button