फिल्मी खबरें

जब आमिर खान ने नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की

निखत खान द्वारा होस्ट की गई ‘दादी की शादी’ की स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद आमिर खान ने नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर, कपिल शर्मा की जमकर तारीफ की!

नीतू कपूर, कपिल शर्मा, रिद्धिमा कपूर साहनी और सादिया खतीब की फिल्म, ‘दादी की शादी’ इमोशन्स, अफरा-तफरी और फैमिली ड्रामा का तूफान लेकर आने का वादा करती है। कैची और दिल को छू लेने वाले गानों और ह्यूमर व इमोशनल मैसेज वाली कहानी के साथ, दर्शक इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

हाल ही में, आमिर खान की बहन निखत खान, जो फिल्म में एक अहम किरदार भी निभा रही हैं, ने आमिर खान और कास्ट के लिए एक स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की, जिसके बाद उनके घर पर एक इंटिमेट डिनर रखा गया। इसमें नीतू कपूर, कपिल शर्मा, सादिया खतीब, रिद्धिमा कपूर साहनी, डायरेक्टर आशीष आर मोहन के साथ अन्य कास्ट मेंबर्स और आमिर खान शामिल हुए।

फिल्म देखने के बाद, आमिर खान ने खुशी से कहा, “8 मई को लग रही है ‘दादी की शादी’। बहुत ही खूबसूरत फिल्म है, फैमिली फिल्म है, इसमें इमोशन है ह्यूमर है। हंसी भी आएगी, आपके दिल को भी छू लेगी ये फिल्म, बहुत ही बेहतरीन फिल्म है।”

उन्होंने आगे कहा, “सारे एक्टर्स ने बहुत अच्छा काम किया है, नीतू जी ने तो, सरथकुमार जी ने बहुत अच्छा काम किया है, कपिल ने लाजवाब काम किया है, रिद्धिमा की पहली मूवी है…रणबीर से बेहतर किया है, बहुत मज़ा आया मुझे, मेरी बहुत सारी शुभकामनाएं पूरी टीम को, ऑल द वेरी बेस्ट। वेल डन गाइज़।”

‘दादी की शादी’ परिवार का जश्न है—उसकी खामियां, उसकी अफरा-तफरी, उसके राज़, और उसका बिना शर्त प्यार।

आरटेक स्टूडियोज़, बीइंगयू स्टूडियोज़ और शिमला टॉकीज़ द्वारा निर्मित, इस फिल्म को आशीष आर मोहन ने लिखा और निर्देशित किया है। म्यूज़िक वॉर्नर म्यूज़िक इंडिया के ज़रिए रिलीज़ हुआ है और अब सभी बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button