मिस यूनिवर्स 2025: मेक्सिको की फातिमा बोश बनीं नई विश्व सुंदरी, विवादों के बीच मिली चमकदार जीत

बैंकॉक – थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित 74वें मिस यूनिवर्स पेजेंट का भव्य समापन मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नांडेज के ताज पहनने के साथ हुआ। 25 वर्षीय फातिमा को डेनमार्क की पूर्व विजेता विक्टोरिया क्जेर थेलविग ने ताज पहनाया। यह मेक्सिको के इतिहास में चौथा मिस यूनिवर्स ताज है।भारत की उम्मीदवार मणिका विश्वकर्मा टॉप 12 में जगह नहीं बना सकीं, जिससे भारतीय दर्शकों को निराशा हुई।

विवाद के बीच फातिमा की बड़ी जीत
फाइनल से पहले पेजेंट में बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
थाईलैंड के आयोजन निदेशक नवात इत्सराग्रिसिल ने एक लाइव मीटिंग के दौरान फातिमा को प्रचारक फोटोशूट मिस करने पर ‘डंबहेड’ कह दिया था।
वीडियो वायरल हुआ, प्रतियोगियों ने मीटिंग से वॉकआउट किया और मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन ने भी नवात की आलोचना की।बाद में नवात ने सफाई दी कि उनका मतलब ‘हानिकारक’ शब्द से था।

टॉप 5 फाइनलिस्ट
विजेता – फातिमा बोश (मेक्सिको)
फर्स्ट रनर-अप – प्रवनीर सिंह (थाईलैंड)
सेकंड रनर-अप – स्टेफनी अबसाली (वेनेजुएला)
थर्ड रनर-अप – आतिसा मनालो (फिलीपींस)
फोर्थ रनर-अप – ओलिविया यासे (कोट डी’इवोआर)
कुल 121 देशों की प्रतिभागिनियों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।

फाइनल में पूछा गया अहम सवाल
फातिमा से पूछा गया:
“2025 में एक महिला होने की चुनौतियाँ क्या हैं और मिस यूनिवर्स का खिताब पाकर आप महिलाओं के लिए सुरक्षित स्थान कैसे बनाएंगी?”फातिमा का जवाब प्रेरणादायक रहा:
“मैं अपनी आवाज दूसरों के लिए इस्तेमाल करूंगी। हम बहादुर महिलाएं हैं, बदलाव लाने और इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। अपने सपनों और प्रामाणिकता पर विश्वास करें—किसी को अपनी कीमत पर शक न करने दें।”

कौन हैं फातिमा बोश?
जन्म: 19 मई 2000, सैंटियागो डे टेपा, ताबास्को (मेक्सिको)
ताबास्को राज्य से मिस यूनिवर्स मेक्सिको जीतने वाली पहली महिला
ऊंचाई: 1.74 मीटर (5 फीट 8.5 इंच)
शिक्षा:
फैशन एंड एपरेल डिजाइन – यूनिवर्सिडाड इबेरोअमेरिकाना, मेक्सिको सिटी
उच्च शिक्षा – NABA, मिलान, इटली
प्रोफेशन: मॉडल, डिजाइनर, सामाजिक कार्यकर्ता
बचपन में डिस्लेक्सिया से जूझीं—इसी संघर्ष ने उन्हें रचनात्मकता की राह दिखाई
मिशन: महिलाओं को अपनी पहचान अपनाने और दया के साथ नेतृत्व करने की प्रेरणा देना