फिल्मी खबरें

विपुल अमृतलाल शाह की ‘GOVERNOR’ का ट्रेलर रिलीज : मनोज बाजपेयी लेकर आए उस अनसुने हीरो की कहानी

विपुल अमृतलाल शाह की ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले आ रही फिल्म ‘गवर्नर’ इतिहास के उन अनसुने और दबे हुए पन्नों को खोलने जा रही है, जिनके बारे में कभी चर्चा नहीं हुई। मनोज बाजपेयी के शानदार अभिनय से सजी इस फिल्म की कमान मराठी सिनेमा के मशहूर और दिग्गज डायरेक्टर चिन्मय मांडलेकर ने संभाली है। बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाली ‘द केरल स्टोरी’ और ‘द केरल स्टोरी 2’ जैसी फिल्में देने वाले मेकर्स की तरफ से यह दर्शकों के लिए एक और बेहद इम्पैक्टफुल और हिलाकर रख देने वाला सिनेमाई अनुभव होने जा रहा है!

मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर जब विपुल अमृतलाल शाह की आने वाली फिल्म ‘गवर्नर’ का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया था, तभी से इस मॉडर्न हिस्ट्री ड्रामा को लेकर चर्चाएं गरम थीं। सस्पेंस से भरे टीज़र के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का एक बेहद पावरफुल और धमाकेदार ट्रेलर ड्रॉप कर दिया है, जो रोंगटे खड़े करने के साथ ही आपको सोचने पर मजबूर कर देता है।

फिल्म का ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के उस सबसे बड़े और काले पन्ने को खोलता है, जब 1990 में हमारा देश कंगाली और बैंकरप्सी की कगार पर आ खड़ा हुआ था। गिरती अर्थव्यवस्था के चलते देश में मचे हाहाकार और सड़कों पर उतरी जनता के गुस्से को ट्रेलर में बखूबी दिखाया गया है। इस महा-संकट के बीच, भारत को डूबने से बचाने के लिए एक ऐसा ऐतिहासिक कदम उठाना पड़ा जिसने सब कुछ बदल दिया। ट्रेलर देश के इस सबसे मुश्किल और चुनौतीपूर्ण दौर की हकीकत को बयां करता है। मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की कमाल की परफॉर्मेंस के साथ यह फिल्म बेहद प्रॉमिसिंग लग रही है।

साफ़ है कि ट्रेलर के आने के बाद से फैंस में देश के इस सबसे बड़े और अनसुने आर्थिक संकट की कहानी को बड़े पर्दे पर देखने की बेकरारी काफी बढ़ गई है। शानदार एक्टिंग और एक ऐसी कहानी जो सीधे दिल पर चोट करती है, उसके दम पर यह फिल्म हर हिंदुस्तानी के लिए एक बेहद ज़रूरी फिल्म बनने जा रही है।

यही नहीं, मेकर्स ने आज के दौर के उन युवाओं के लिए एक स्पेशल और अनोखी स्क्रीनिंग रखी, जो 1990 के इस बड़े आर्थिक घटनाक्रम से वाकिफ नहीं थे। यहाँ इन युवाओं को फिल्म का शानदार ट्रेलर देखने को मिला और साथ ही उन्हें मेकर्स व स्टारकास्ट के साथ रूबरू होने और चर्चा करने का एक बेहतरीन मौका भी मिला।

‘गवर्नर’ सच्ची घटनाओं से इंस्पायर्ड फिल्म है, जो 1990 के दशक में भारत पर आए सबसे भयंकर आर्थिक संकट के काले सच को उजागर करती है। फिल्म का ट्रेलर एक ऐसी दमदार कहानी की झलक देता है जो आपको झकझोर कर रख देगी। इसमें नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर मनोज बाजपेयी एक ‘गवर्नर’ के ऐसे कड़क और अनोखे रोल में दिख रहे हैं, जिसमें फैंस ने उन्हें पहले कभी नहीं देखा।

बेहद इम्पैक्टफुल डायलॉग्स वाली इस शानदार फिल्म को ‘सनशाइन पिक्चर्स’ के बैनर तले लाया जा रहा है। चिन्मय मांडलेकर के डायरेक्शन और विपुल अमृतलाल शाह के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म के को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह हैं। वहीं इसकी कड़क स्क्रिप्ट को सुवेंदु भट्टाचार्य, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखा है। इस फिल्म में लेजेंड्री जावेद अख्तर के लिखे गीतों को अमित त्रिवेदी ने अपने बेहतरीन संगीत से सजाया है। यह फिल्म इसी साल 12 जून 2026 को बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button