रिव्यूज़

रिव्यू : भारत भाग्य विधाता

‘भारत भाग्य विधाता’ रिलीज; कंगना के अभिनय ने जीता दिल, करकरे-कामटे को लेकर उठे सवाल

मुंबई : अभिनेत्री कंगना राणावत की बहुप्रतीक्षित भारत भाग्य विधाता फिल्म गुरुवार (12 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा का विषय बन गई है। 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों की बहादुरी पर आधारित इस फिल्म में कंगना ने एक साहसी नर्स की भूमिका निभाई है।

फिल्म को दर्शकों से ज्यादातर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। कई लोगों ने फिल्म की भावनात्मक गहराई, देशभक्ति की भावना और संकट के समय स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा दिखाई गई बहादुरी के प्रभावी चित्रण की सराहना की है।

एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा, “भारत भाग्य विधाता केवल 26/11 हमलों के दौरान लोगों की जान बचाने वाली नर्सों की कहानी नहीं है, बल्कि यह कठिन परिस्थितियों में उनके सूझबूझ भरे निर्णयों और ‘कर्तव्य सर्वोपरि’ की भावना को भी दर्शाती है। हर स्वास्थ्यकर्मी को यह फिल्म अपनी कहानी लगेगी।”

वहीं ‘बाबूमोशाय’ नाम के एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने लोगों से फिल्म देखने की अपील करते हुए लिखा, “यह फिल्म कामा अस्पताल की उन गुमनाम नर्सों को श्रद्धांजलि है, जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना सैकड़ों लोगों की जान बचाई। उनकी बहादुरी, करुणा और निस्वार्थ सेवा को बड़े पर्दे पर देखना और याद रखना जरूरी है।”

फिल्म के यथार्थवादी माहौल और कंगना रनौत के संयमित अभिनय की विशेष चर्चा हो रही है। हालांकि, कुछ दर्शकों ने इसकी पटकथा और निर्देशन को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं भी दी हैं।

वरिष्ठ फिल्म समीक्षक हर्षदा वेदपाठक ने कहा, “भारत भाग्य विधाता केवल एक आतंकी हमले पर आधारित फिल्म नहीं है, बल्कि संकट के समय कर्तव्य को सर्वोच्च मानने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के अदम्य साहस की कहानी है। कुछ स्थानों पर पटकथा और अधिक प्रभावी हो सकती थी, लेकिन कंगना रनौत का संयमित अभिनय और भावनात्मक दृश्य फिल्म को अलग ऊंचाई प्रदान करते हैं।”

हालांकि, वेदपाठक ने यह भी कहा कि 26/11 मुंबई आतंकी हमलों के दौरान कामा अस्पताल की नर्सों की बहादुरी को केंद्र में रखते हुए बनाई गई इस फिल्म में शहीद पुलिस और एटीएस अधिकारियों का उल्लेख न होना खटकता है। उन्होंने विशेष रूप से शहीद हेमंत करकरे, अशोक कामटे, विजय साळसकर और तुकाराम ओंबळे जैसे वीर अधिकारियों के बलिदान की अनदेखी किए जाने की भावना व्यक्त की।

सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ और सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं को देखते हुए भारत भाग्य विधाता इस वर्ष की चर्चित फिल्मों में शामिल होंगी का देखणा जरुरी है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button