IKKA : सनी देओल और अक्षय खन्ना का पहला नेटफ्लिक्स कोलैबोरेशन
नेटफ्लिक्स ने आज ‘IKKA’ का ट्रेलर रिलीज़ किया, जिसमें दर्शकों को एक रोमांचक कोर्टरूम ड्रामा की झलक मिली। इसमें न्याय, परिवार और सिद्धांत आपस में टकराते हैं। अल्केमी फिल्म्स द्वारा निर्मित और सनी देओल व अक्षय खन्ना अभिनीत इस फिल्म में हर कदम पर दांव ऊंचे हैं। यह एक ऐसी दुनिया दिखाती है जहां हर चुनाव का नतीजा होता है और हर फैसले की एक कीमत चुकानी पड़ती है।

कहानी के केंद्र में हैं अर्जुन मेहरा (सनी देओल) – एक नामी वकील जो अपने अटल सिद्धांतों और न्याय में विश्वास के लिए जाने जाते हैं। ट्रेलर में वो कहते हैं, “हम कोर्ट में जीतने के लिए नहीं, हक के लिए लड़ते हैं” – यही लाइन उनके किरदार की पूरी पहचान है। लेकिन जब एक हाई-प्रोफाइल हत्या की कोशिश का केस उन्हें शौर्यमान गौर (अक्षय खन्ना) का बचाव करने पर मजबूर करता है, तो उनके हर उसूल की परीक्षा हो जाती है। जो एक कानूनी लड़ाई के रूप में शुरू होता है, वो जल्द ही एक ऐसा संघर्ष बन जाता है जो उनकी मान्यताओं, रिश्तों और उनके बनाए जीवन को चुनौती देता है।
ट्रेलर में उस केस से जुड़े लोगों की नैतिक दुविधाओं की झलक भी मिलती है। तिलोत्तमा शोमे मधुरा बनर्जी के रोल में हैं – एक दृढ़ निश्चयी सरकारी वकील, जिनका न्याय के लिए संघर्ष उन्हें देश के सबसे नामी वकीलों में से एक से टकराव की राह पर ले जाता है। वहीं दिया मिर्जा अवंतिका का किरदार निभा रही हैं, जो अर्जुन की पत्नी हैं और केस के नतीजे जब उनके परिवार की हर दीवार तक पहुंचने लगते हैं, तो वो अपने घर को बचाने की कोशिश करती हैं। तनावपूर्ण कोर्टरूम टकराव, भावनात्मक पलों और बदलती वफादारियों से भरपूर, ट्रेलर एक ऐसी कहानी का इशारा देता है जहां हर किरदार को मुश्किल फैसले लेने और उनके नतीजों का सामना करना पड़ता है।
फिल्म के बारे में बात करते हुए सनी देओल कहते हैं, “’IKKA’ सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है। यह परिवार, रिश्तों और जीवन में मजबूरन लिए जाने वाले मुश्किल फैसलों की कहानी है। अर्जुन एक ऐसा इंसान है जो सही काम करने में विश्वास रखता है, लेकिन हालात उसे अपने आसपास की हर चीज पर सवाल उठाने पर मजबूर कर देते हैं। उसका दर्द, उसका गुस्सा, उसकी चुप्पी और अपने विश्वास के लिए उसकी लड़ाई – इन्हीं बातों ने मुझे इस किरदार की तरफ खींचा।
ये फिल्म मेरे लिए बहुत खास भी है क्योंकि ये मेरी पहली डायरेक्ट-टू-स्ट्रीमिंग रिलीज़ है। मुझे खुशी है कि नेटफ्लिक्स के जरिए भारत और दुनिया भर के दर्शक ‘IKKA’ देख पाएंगे।”
दिया मिर्जा कहती हैं, “अवंतिका वो है जो हालात बिगड़ने पर भी आसपास के लोगों को गर्मजोशी, ताकत और स्थिरता देती है। मुझे उनकी लचीलापन और शांत हिम्मत ने बहुत आकर्षित किया जिसके साथ वो मुश्किलों का सामना करती हैं। ‘IKKA’ को खास बनाती है कोर्टरूम ड्रामा के पीछे छिपी परिवार, प्यार और मुश्किल चुनावों की बेहद मानवीय कहानी। मुझे नेटफ्लिक्स पर ऐसी भावनात्मक और गहराई से जुड़ने वाली कहानी के साथ वापस आकर खुशी हो रही है, और मैं इंतज़ार कर रही हूं कि दर्शक इसे देखें।”
तिलोत्तमा शोमे कहती हैं, “मधुरा वो है जो हर मुश्किल के बावजूद सही काम करने में यकीन रखती है। मुझे उनका ईमान, लचीलापन और शांत दृढ़ता पसंद आई। वो एक मजबूत महिला है जो अपनी बात पर अडिग रहती है और सबसे बड़े चैलेंज लेने से भी नहीं डरती, चाहे दबाव कितना भी हो। ‘IKKA’ लगातार अपने किरदारों को चुनौती देती है, और मुझे इतने टैलेंटेड कलाकारों के साथ इन जटिलताओं को निभाने में मजा आया। मैं ऐसी कहानी का हिस्सा बनकर खुश हूं और रोमांचित हूं कि ये नेटफ्लिक्स के जरिए दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचेगी।”
हालांकि अक्षय खन्ना ट्रेलर लॉन्च में शामिल नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने मीडिया और फैंस के लिए एक स्पेशल वॉइस मैसेज भेजा – “कुछ मुलाकातें स्टेज पर नहीं हो सकतीं। अगर हो गईं, तो ज़लज़ला आ सकता है! इसीलिए IKKA और मैं अब सिर्फ नेटफ्लिक्स की स्क्रीन पर मिलेंगे, 10 जुलाई को। तैयार रहना” – जिससे 10 जुलाई को उनकी बहुप्रतीक्षित ऑन-स्क्रीन वापसी का इंतज़ार और बढ़ गया।
सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा द्वारा निर्देशित और अल्केमी फिल्म्स द्वारा निर्मित ‘IKKA’ कोर्टरूम ड्रामा, पारिवारिक टकराव और भावनात्मक दांव को एक साथ लाती है। ये एक आसान लेकिन ताकतवर सवाल पूछती है: जिन्हें आप प्यार करते हैं, उन्हें बचाने के लिए आप क्या दांव पर लगा देंगे?