फिल्मी खबरें
आदित्य चोपड़ा ने अली अब्बास ज़फर की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए की रिलीज़ डेट तय
आदित्य चोपड़ा ने अली अब्बास ज़फर की अगली अनटाइटल्ड फिल्म के लिए 26 मार्च, 2027 (गुड फ्राइडे) की रिलीज़ डेट तय की; फिल्म में अहान पांडे,शर्वरी , ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल आएंगे नज़र!
यश राज फिल्म्स ने निर्देशक अली अब्बास ज़फर की अगली अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज़ के लिए 26 मार्च, 2027 (गुड फ्राइडे) की तारीख तय कर दी है।

इस फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल मुख्य भूमिकाओं में नज़र आएंगे। फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की गई है।
आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित और अली अब्बास ज़फर द्वारा निर्देशित यह फिल्म दोनों की बतौर निर्माता-निर्देशक पांचवीं साझेदारी है। इससे पहले वे मेरे ब्रदर की दुल्हन, गुंडे, सुल्तान और टाइगर ज़िंदा है जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।