फिल्मी खबरें
प्रदीप सिंह रावत नहीं रहे
‘गजनी’ फ़िल्म में विलेन के यादगार किरदार के लिए मशहूर एक्टर प्रदीप सिंह रावत का 74 साल की उम्र में निधन हो गया है।

ब्लड कैंसर का इलाज करा रहे इस एक्टर ने आज शाम मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में आखिरी सांस ली। हिंदी, तेलुगु और तमिल सिनेमा में काम करने वाले रावत को ‘लगान’ और ‘सरफ़रोश’ जैसी फ़िल्मों में उनकी एक्टिंग के लिए भी तारीफ़ मिली, जबकि ‘महाभारत’ में अश्वत्थामा का उनका किरदार आज भी यादगार है।