फिल्मी खबरें

सुभाष घई बनाएंगे प्रतिष्ठित फिल्मों पर एनिमेटेड दुनिया

कालिचरण से खलनायक तक : Mukta Arts और Green Gold Animation मिलकर बनाएंगे प्रतिष्ठित फिल्मों पर एनिमेटेड दुनिया

प्रख्यात फिल्ममेकर Subhash Ghai की कंपनी मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन ने मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित बौद्धिक संपदा (IP) पर आधारित एनिमेटेड शो और फीचर फिल्मों के विकास और निर्माण के लिए एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (MOU) पर हस्ताक्षर करने की घोषणा की है।

एनिमेशन क्षेत्र में अपनी रणनीतिक विस्तार योजना के तहत मुक्ता आर्ट्स ने 2025 में SGM Animation Studio लॉन्च किया, जो कंपनी का समर्पित एनिमेशन और गेम्स डिवीजन है। यह स्टूडियो एनिमेटेड फिल्में, सीरीज, कॉमिक बुक्स और गेम्स के विकास, निर्माण और सह-निर्माण पर केंद्रित है।

साथ ही यह चार दशकों में बने मुक्ता आर्ट्स के समृद्ध IP लाइब्रेरी का उपयोग करते हुए नई ओरिजिनल प्रॉपर्टीज भी तैयार करेगा, जो कंपनी की कहानी कहने की विरासत से प्रेरित होंगी।

इस MOU के तहत मुक्ता आर्ट्स और ग्रीन गोल्ड एनिमेशन मिलकर मुक्ता आर्ट्स की प्रतिष्ठित फिल्मों से प्रेरित कई एनिमेटेड IP विकसित करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से Kalicharan, Karz, Hero, Karma, Ram Lakhan, Khalnayak, Saudagar, Iqbal सहित कई अन्य फिल्मों के साथ इनके किरदारों पर आधारित स्पिन-ऑफ भी शामिल होंगे।

इस सहयोग पर बात करते हुए ग्रीन गोल्ड एनिमेशन के संस्थापक और सीईओ Rajiv Chilaka ने कहा,
“SGM स्टूडियो के साथ यह साझेदारी हमें लंबे समय तक चलने वाले एनिमेशन IP बनाने के अपने अनुभव को एक प्रतिष्ठित फिल्म कैटलॉग पर लागू करने का अवसर देती है। साथ मिलकर हम ऐसी एनिमेटेड दुनिया बनाना चाहते हैं जो इन महान कहानियों से जुड़ी हो और आज के युवा वैश्विक दर्शकों से भी जुड़ सके।”

मुक्ता आर्ट्स लिमिटेड के संस्थापक और फिल्ममेकर सुभाष घई ने कहा, “मुक्ता आर्ट्स हमेशा से भावनात्मक रूप से जुड़ी कहानियां बनाने में विश्वास रखता है। एनिमेशन के माध्यम से हम अपनी IP को अगली पीढ़ी के लिए एक नए माध्यम में विस्तार दे रहे हैं।”

यह साझेदारी भारतीय सिनेमा की प्रतिष्ठित विरासत को नई तकनीक और नए फॉर्मेट के जरिए वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button