करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की शांत लेकिन गहरी तीव्रता ‘दायरा’ के पोस्टर में आई नजर
फिल्म ‘दायरा’ के मेकर्स ने करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन के सोलो पोस्टर्स रिलीज कर दिए हैं, जिसमें उनके किरदारों – DCP अजूनी कोहली और DCP रमन कुमार की पहली झलक देखने को मिली है।

DCP अजूनी कोहली के रूप में करीना कपूर खान बेहद दमदार नजर आ रही हैं, उनकी तेज नजरें और आत्मविश्वास से भरा, सख्त अंदाज पूरे फ्रेम पर छा रहा है। चलते हुए ट्रकों की पृष्ठभूमि में बना उनका पोस्टर urgency, हलचल और सस्पेंस का एहसास कराता है, जबकि ‘दायरा’ के लोगो पर लगी पुलिस टेप अपनी एक अलग सीमा बनाती है।
वहीं, DCP रमन कुमार के रूप में पृथ्वीराज सुकुमारन एक शांत लेकिन उतनी ही दमदार तीव्रता लेकर आते हैं। एक विशाल घास के मैदान में प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच उनका पोस्टर रमन को एक तनावपूर्ण पल के केंद्र में दिखाता है। उनका सख्त बाहरी रूप और भीतर सुलगता गुस्सा सतह के नीचे छिपे आक्रोश का संकेत देता है, जो दर्शकों के मन में आगे क्या होगा, इसकी जिज्ञासा बढ़ा देता है।
नेशनल अवॉर्ड विनिंग फिल्ममेकर मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित और सच्ची घटनाओं से प्रेरित, ‘दायरा’ को यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखा है। यह फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज के बीच पहली साझेदारी है, जबकि ‘तलवार’ और ‘राजी’ के बाद मेघना गुलजार की जंगली पिक्चर्स के साथ यह तीसरी फिल्म है।
जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गड़ा (पेन स्टूडियोज) द्वारा निर्मित और पेन मरुधर द्वारा वितरित, ‘दायरा’ 18 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।