भूषण कुमार निर्मित ‘श्रीकांत’, निर्देशक तुषार हिरानंदानी, ने जीता 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का अवॉर्ड
भारतीय सिनेमा के लिए गर्व का पल। भूषण कुमार, कृष्ण कुमार और निधि परमार हिरानंदानी द्वारा निर्मित ‘श्रीकांत – आ रहा है सबकी आंखें खोलने’ को आज नई दिल्ली के नेशनल मीडिया सेंटर में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का सम्मान मिला है। ये पुरस्कार 2024 के दौरान प्रमाणित फिल्मों में उत्कृष्टता को मान्यता देते हैं।

आभार व्यक्त करते हुए निर्माता भूषण कुमार ने कहा, “’श्रीकांत’ एक ऐसी कहानी है जिसे सुनाया जाना जरूरी था, और हमें गहरा गर्व है कि इसे भारत के सर्वोच्च सिनेमाई सम्मान से नवाजा गया है। यह अवॉर्ड पूरी उस टीम का है जिसने श्रीकांत बोला की अविश्वसनीय यात्रा को ईमानदारी और दिल से दर्शकों तक पहुंचाने के विज़न पर भरोसा किया। इस मान्यता के लिए हम राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जूरी के आभारी हैं।”
निर्देशक तुषार हिरानंदानी ने कहा, “’श्रीकांत’ बनाना मेरे करियर की सबसे संतुष्टिदायक यात्राओं में से एक रही है। यह अवॉर्ड श्रीकांत बोला के प्रेरणादायक जीवन और फिल्म की पूरी कास्ट व क्रू को समर्पित है, जिन्होंने इस कहानी को कहने के लिए अपना दिल लगा दिया।”
उत्साहित निर्माता निधि परमार हिरानंदानी ने कहा, “यह मान्यता हमारे लिए बेहद खास है क्योंकि ‘श्रीकांत’ को हमने अपार प्रेम और विश्वास के साथ बनाया था। यह उस कहानी का जश्न है जो लोगों को सीमाओं से परे सपने देखने के लिए प्रेरित करती है, और हमें खुशी है कि इसे यह सम्मान मिला है।”
राष्ट्रीय पुरस्कार फिल्म के लिए एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो उस कहानी के असर का जश्न मनाता है जो देशभर के दर्शकों को लगातार प्रेरित कर रही है।