Uncategorized

यह मेरा घर है और यहाँ सिर्फ ‘भाऊगिरी’ चलेगी – रितेश देशमुख

मुंबई 17 जनवरी, 2026 : कलर्स मराठी पर ‘बिग बॉस मराठी’ के घर में इस समय विवाद का धुआं उठ रहा है, लेकिन इस बार धमाका स्पर्धकों ने नहीं बल्कि खुद शो के होस्ट रितेश देशमुख ने किया है।

‘भाऊ का धक्का’ नामक इस विशेष एपिसोड में रितेश देशमुख ने घर के माहौल और उधम को देखकर विशाल और ओमकार नामक स्पर्धकों की अच्छी खासी क्लास ली। रितेश भाऊ ने स्पष्ट किया कि यह शो अब सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि महाराष्ट्र के हर घर में पूरा परिवार एक साथ बैठकर यह कार्यक्रम देखता है। ऐसे में स्पर्धकों द्वारा दिखाया गया यह व्यवहार गलत आदर्श प्रस्तुत कर रहा है। “आपके पास दो लोग हैं जिनके पास बोलने के लिए कुछ नहीं है? सिर्फ मारपीट और अपनी ताकत का गलत फायदा ले रहे हैं… एक दूसरे पर हमला करना, उड़धम मचाना, धमकी देना ही क्या आप दर्शकों को आदर्श देना चाहते हैं?” इस तरह रितेश भाऊ ने अपनी नाराजगी व्यक्त की। रितेश भाऊ ने कहा, “विशाल और ओमकार, ध्यान से सुनो। यह घर है, सड़क का नाका नहीं जहाँ तुम्हारी दादागिरी चलेगी। याद रखो, यह मेरा घर है और यहाँ दादागिरी नहीं, सिर्फ ‘भाऊगिरी’ चलेगी!” रितेश देशमुख ने जिस तरह घर की शिस्त बनाए रखने की कोशिश की है, वह सराहनीय है। सिर्फ चिल्लाकर नहीं, बल्कि अत्यंत संयमी लेकिन कड़े शब्दों में उन्होंने स्पर्धकों को उनकी गलती का अहसास कराया। और क्या हुआ, जानने के लिए देखें भाऊ का धक्का…

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button