सीरियल

हरेश शर्मा कलर्स के शो मन्नत – हर ख़ुशी पाने की में नज़र आएंगे यशिका के नकली पिता के किरदार में

मुंबई : अभिनेता हरेश शर्मा कलर्स टीवी के सीरियल ‘मन्नत – हर खुशी पाने की’ में यशिका (लीना जुमानी) के नकली पिता के किरदार में नज़र आएंगे। ‘मन्नत – हर खुशी पाने की’ एक भारतीय हिंदी धारावाहिक है, जिसका प्रीमियर कलर्स टीवी पर 6 जनवरी 2025 को हुआ था और यह जियोहॉटस्टार पर भी उपलब्ध है। इसका निर्माण मुक्ता धोंड ने मल्हार कंटेंट क्रिएशन्स के बैनर तले किया है। इसमें आयशा सिंह, अदनान खान और मोना वासु के साथ हरेश शर्मा और प्रियमवदा सिंह भी मुख्य भूमिका में हैं। इस नए किरदार के साथ, आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को कई दिलचस्प मोड़ देखने को मिलेंगे। अभिनेता हरेश शर्मा बेहद प्रतिभाशाली और समर्पित कलाकार हैं। उन्होंने कई टीवी शो और फिल्मों में चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

मन्नत – हर खुशी पाने की में हरेश शर्मा और प्रियमवदा सिंह की नई एंट्री के साथ शो में 7 साल का लीप आएगा। इस सीरियल का निर्माण मुक्ता धोंड ने प्रोडक्शन कंपनी मल्हार कंटेंट क्रिएशन्स के बैनर तले किया है। अभिनेता हरेश शर्मा के बारे में: हरेश शर्मा एक भारतीय अभिनेता हैं जो बॉलीवुड फिल्मों जैसे जाट, मिर्जापुर, सिंधी फिल्म सन ऑफ सिंधी, एक्स्ट्रा सीट (सस्पेंस थ्रिलर), बैंक चोर, सेक्रेड गेम्स, डू यू वाना पार्टनर, क्रैक डाउन, विस्टल ब्लोअर, बर्लिन, जुबली और डॉक्यूमेंट्री फिल्म “वॉटर ए फ्यूचर कर्स” में अपनी भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। इस फिल्म को देखने लायक बताया गया है और इंडो ग्लोबल 2020 फिल्म फेस्टिवल में इसे इंडो ग्लोबल इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

उन्होंने काल भैरव रहस्य (2017-2019), क्रैकडाउन (2020), सावधान इंडिया (2019), सपनों की छलांग, बागिन, रिटर्न ऑफ स्कूल डेज, मेहंदी वाला घर और कलर्स टीवी पर हाल ही में प्रसारित शो ‘मन्नत – हर खुशी पाने की’ में भी अभिनय कर रहे हैं।

हरेश शर्मा ने सैमसंग, जॉन डियर ट्रैक्टर और स्निकर्स के लिए विज्ञापन भी किए हैं। हरेश शर्मा की अपनी प्रोडक्शन कंपनी भी है जिसका नाम क्रिज्यो एंटरटेनमेंट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button