भूषण कुमार, आदित्य रॉय कपूर और निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी एक साथ ला रहे हैं लव स्टोरी
Aashiqui 2, Malang, Ludo और Metro… In Dino जैसी कल्ट म्यूज़िकल रोमांटिक फिल्में देने के बाद, निर्माता भूषण कुमार एक बार फिर आदित्य रॉय कपूर के साथ जुड़ रहे हैं एक नए सिनेमाई अनुभव के लिए। उनके साथ निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी भी हैं, जो हाल ही में Ek Deewane Ki Deewaniyat से चर्चा में रहे हैं। ये तिकड़ी मिलकर एक तीव्र, हिंसक और गहरी भावनात्मक म्यूज़िकल लव स्टोरी लेकर आ रही है।

ताकतवर रोमांस, हाई-ऑक्टेन एक्शन और रूह को छू लेने वाले संगीत के मिश्रण के साथ, अभी बिना नाम वाली ये फिल्म प्यार को उसके सबसे जुनूनी और कच्चे रूप में पेश करने का वादा करती है।
T-Series द्वारा समर्थित इस फिल्म को बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है और ये दर्शकों को एक दमदार थिएट्रिकल अनुभव देगी।
एक बार फिर साथ आने पर निर्माता भूषण कुमार कहते हैं,
“आदित्य के साथ हमारा जुड़ाव कई साल पुराना है और हमने साथ में ऐसी फिल्में दी हैं जिन्हें दर्शक आज भी पसंद करते हैं। Aashiqui 2 से लेकर Metro… In Dino तक, हर कोलैबोरेशन अपने तरीके से खास रहा है। हमारे बीच एक बेहतरीन क्रिएटिव तालमेल है, और मुझे खुशी है कि हम एक बार फिर एक ऐसी कहानी के लिए साथ आ रहे हैं जो तीव्र, भावनात्मक है और बड़े पैमाने पर बन रही है।”
अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ इस सहयोग के बारे में बात करते हुए निर्देशक मिलाप मिलन जावेरी कहते हैं, “आदित्य में प्यार को ईमानदारी और भावनात्मक गहराई के साथ निभाने की एक दुर्लभ क्षमता है। Aashiqui 2 के बाद से ही दर्शक जुनून और दिल टूटने वाली कहानियों में उनसे जुड़ते आए हैं। इस फिल्म का किरदार कई परतों वाला, तीव्र और भावनात्मक रूप से जटिल है, और मुझे नहीं लगता कि इसे जीवंत करने के लिए उनसे बेहतर कोई और हो सकता था।”
इस फिल्म की मुख्य शूटिंग इसी साल के अंत में शुरू होगी। संगीत को केंद्र में रखते हुए, दमदार कहानी और एक ताकतवर क्रिएटिव टीम के साथ, फिल्म इसी साल फ्लोर पर जाएगी और 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी।