Awarapan सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक सफर है, ये शिवम का सफर है, और मैं इसी soulful सफर के साथ हूं : निर्माता विशेश भट्ट
Awarapan 2 इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस iconic फ्रैंचाइज़ी के लिए प्यार सालों के साथ और भी बढ़ता गया है, और फैंस अब 14 अगस्त को होने वाली इसकी grand theatrical release के दिनों की गिनती कर रहे हैं।

एक्साइटमेंट को और बढ़ाते हुए, निर्माता विशेश भट्ट ने इमरान हाशमी और दिशा पाटनी के साथ Instagram पर लाइव आकर फैंस से बातचीत की। लाइव में उन्होंने फिल्म का ट्रेलर 6 अगस्त को रिलीज होने की घोषणा की और फिल्म को लेकर कई दिलचस्प बातें भी बताईं।
इस candid बातचीत के दौरान विशेश भट्ट ने उस सवाल का भी जवाब दिया जो फैंस सालों से पूछ रहे थे – Awarapan 2 आने में इतना समय क्यों लगा? सीक्वल को लेकर चल रही तमाम अटकलों और थ्योरीज़ पर विराम लगाते हुए, निर्माता ने इस फिल्म के बड़े पर्दे तक पहुंचने की लंबी यात्रा का भावनात्मक कारण बताया।
विशेश भट्ट ने कहा:
“Awarapan 2 को इतने साल इसलिए लग गए क्योंकि Awarapan 1 के बाद, very honestly, आप सबको जो Awarapan 1 के फैंस हैं, आपको पता है कि लोगों को Awarapan समझने में, एक तरीके से Awarapan से प्यार करने में 19 साल लग गए। Awarapan सिर्फ एक फिल्म नहीं है, ये एक journey है, ये शिवम की journey है। और मैं उसी soulful journey के साथ narrative को continue करना चाहता था।”
Awarapan 2 में इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के रूप में नजर आएंगे। उनके साथ दिशा पाटनी, शबाना आज़मी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
Awarapan 2 का soulful म्यूजिक कई कलाकारों ने कंपोज़ किया है, जिनमें मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा शामिल हैं।
मुकेश भट्ट और विशेश फिल्म्स प्रस्तुत करते हैं Awarapan 2, एक विशेश भट्ट प्रोडक्शन।
निर्माता: विशेश भट्ट
निर्देशक: नितिन कक्कड़
लेखक: बिलाल सिद्दीकी
Awarapan 2 दुनिया भर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज हो रही है।