सीरियल

सलमान खान ने बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का पहला हिंट दिया

इंतजार अब खत्म होने वाला है! JioHotstar और COLORS ने आज बिग बॉस हिंदी सीजन 20 का टीज़र रिलीज कर दिया है। इस माइलस्टोन सीजन की पहली झलकी के साथ शो 6 सितंबर से प्रीमियर होगा।

एक बिल्कुल नए चैप्टर की शुरुआत करते हुए, सलमान खान अपने सिग्नेचर स्टाइल में मेज़बान के रूप में वापसी कर रहे हैं। टीज़र में वो एक शानदार घोड़े के साथ दमदार एंट्री करते हैं और फिर एक रहस्यमयी लाइन बोलते हैं:
“जो करण अर्जुन में हुआ था, वो होगा अब बिग बॉस में… तथास्तु!” टीज़र के साथ दिए गए एक सूक्ष्म विजुअल क्यू ने फैंस की जिज्ञासा और भी बढ़ा दी है कि इस सीजन में क्या नया होने वाला है।

सलमान खान ने क्या कहा
नए सीजन के बारे में बात करते हुए सलमान खान ने कहा:
“बिग बॉस का हर सीजन एक नया गेम, नई डायनामिक्स और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आता है। लेकिन इस सीजन में दिल में एक राज़ है जो इसे पहले देखे गए किसी भी सीजन से अलग बनाता है। पहला हिंट ऑलरेडी बाहर है, बस उसे दो बार देखना है। ये टीज़र तो सिर्फ शुरुआत है, और मैं बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं कि जब बिग बॉस हिंदी सीजन 20 शुरू होगा तो दर्शक clues को जोड़ना शुरू करें।”

“करण अर्जुन” वाला हिंट सुनकर तो लग रहा है इस बार घर में “पुनर्जन्म” या “बदला” वाला ट्विस्ट आने वाला है, आपको क्या लगता है, इस बार का मिस्ट्री थीम क्या होगी?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button