फिल्मी खबरें
Golmaal 5 निर्धारित रिलीज डेट को होगी प्रदर्शित : रोहित शेट्टी
हमें अपनी आगामी फिल्म Golmaal 5 की रिलीज डेट को लेकर चल रही अटकलों के बारे में पता चला है। हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ये सभी खबरें पूरी तरह झूठी और निराधार हैं।

हमारी पूरी टीम अभी दर्शकों के लिए एक एंटरटेनिंग फिल्म बनाने पर फोकस कर रही है और हम उचित समय पर आधिकारिक अपडेट्स साझा करने के लिए उत्सुक हैं। फिल्म से जुड़ी कोई भी जानकारी, जिसमें रिलीज डेट भी शामिल है, सिर्फ हमारे आधिकारिक घोषणाओं के जरिए ही बताई जाएगी।
हम मीडिया के साथियों से अनुरोध करते हैं कि वे भ्रामक जानकारी प्रकाशित या प्रसारित न करें। आपके निरंतर समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद।