सेलेब्रिटी

गुम हो गए ‘नटसम्राट’

ज्येष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

पणजी: हर्षदा वेदपाठक

अपनी दमदार आवाज, प्रभावी संवाद अदायगी और यथार्थवादी अभिनय के लिए मशहूर ज्येष्ठ अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार (8) तड़के गोवा में निधन हो गया। वे 75 वर्ष के थे। डोना पाउला स्थित अपने निवास पर उन्हें दिल का गंभीर दौरा पड़ा। उसके बाद उन्हें तुरंत मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने लगभग 45 मिनट तक CPR देकर उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज का कोई असर न होने से तड़के 5.20 बजे उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

अस्पताल की जानकारी के अनुसार, इस मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और मौत का सटीक कारण स्पष्ट करने के लिए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जाएगी। उनके निधन की खबर सामने आते ही मराठी और हिंदी फिल्म इंडस्ट्री, रंगमंच और प्रशंसकों में शोक की लहर फैल गई।

सुबह दोस्त को किया मैसेज

डोना पाउला के फ्लैट में रहते थे

नाना पाटेकर डोना पाउला के फ्लैट में रह रहे थे। तड़के करीब तीन बजे उन्होंने ‘अच्छा नहीं लग रहा’ ऐसा व्हाट्सएप मैसेज दोस्त को भेजा। दोस्त ने एक घंटे बाद मैसेज देखा। उसी दौरान तड़के चार बजे के करीब केयरटेकर फ्लैट पर पहुंचा तो नाना पाटेकर गंभीर हालत में मिले। केयरटेकर ने तुरंत मदद शुरू की और मणिपाल अस्पताल की एम्बुलेंस बुलाई। अस्पताल में भर्ती करने के बाद डॉक्टरों ने इलाज की कोशिश की, लेकिन उन्हें बचाने में सफलता नहीं मिली। उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (गोमेकॉ) में ले जाया गया। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद पार्थिव शरीर को पुणे ले जाया जाएगा और वहीं अंतिम संस्कार होगा।

खास बात यह है कि निधन से महज तीन दिन पहले नाना पाटेकर गोवा में सम्राट क्लब के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस कार्यक्रम में उन्होंने प्रशंसकों से संवाद किया था। उसके बाद अचानक उनके निधन की खबर सामने आने से गोवा में उनके प्रशंसकों में भी शोक व्यक्त किया जा रहा है।h

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button